कुक ने लगाया दोहरा शतक, पारी घोषित

0
कुक ने लगाया दोहरा शतक, पारी घोषित

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी 8 विकेट पर 514 रन बनाकर घोषित की। सलामी बल्लेबाज कुक ने 243 रन बनाए और उनके आउट होते ही कप्तान जो रूट ने पारी समिप्त की घोषणा कर दी। कुक ने वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 407 गेंदों का सामना करके 33 चौके लगाए।यह कुक का वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है और साथ ही चौथा दोहरा शतक भी।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे

इंग्लैंड ने आज तीन विकेट पर 348 रन से आगे खेलना शुरू किया था। चेज वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 113 रन देकर चार विकेट चटकाए। रोच ने, 2 जबकि मिगुएल कमिन्स और जैसन होल्डर ने एक 1-1 विकेट लिए। जवाब ने वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 44 रन बना लिए थे।

इसे भी पढ़िए :  एक सरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर 100 बार किया चाकू से वार, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

Click here to read more>>
Source: ndtv india