ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पीटरसन की सलाह- जल्दी से स्पिन खेलना सीखो, वरना भारत न जाओ

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीटरसन ने ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों को फुटवर्क से जुड़े कुछ टिप्‍स भी दिए। उनकी सलाह है-अपने फ्रंट फुट को जमाकर मत रखो, गेंद का इंतजार करो और इसके बाद ही उसे खेलो। पीटरसन ने 2012 के भारत दौरे में 48.29 की औसत से 338 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़िए :  महिला विश्व कप 2017: जीत के करीब पहुंच 9 रन से हारी टीम इंडिया, फाइनल जीतकर इंग्‍लैंड बना चैंपियन

केविन पीटरसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले संस्करण में नहीं खेलेंगे। उन्होंने व्यस्त शीतकालीन कार्यक्रम के कारण आईपीएल से नाम वापस ले लिया है। वे इसी महीने होने वाली नीलामी में भी हिस्सा नहीं लेंगे। पीटरसन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पीटरसन ने आईपीएल-2016 में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक में अमेरिका के नाम पहला गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर रायफल में 19 साल की वर्जिनिया थ्रैशर ने जीता गोल्ड

चोटिल होने के कारण उन्हें पिछले आईपीएल से बाहर होना पड़ा था। वे सिर्फ चार मैच ही पुणे के लिए खेल पाए थे। टीम प्रबंधन ने दिसंबर में उन्हें मुक्त कर दिया था और फरवरी में होने वाली नीलामी में उनकी बोली लगनी थी।

इसे भी पढ़िए :  सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, कार्यक्रम में भाग ना लेने को कहा

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse