अब नहीं रही मुझमें पहले जैसी फुर्ती- महेंद्र सिंह धोनी

0
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 80 रनों की शानदार पारी के साथ नया कीर्तिमान अपने नाम कर आलोचकों को शांत कर दिया है। लेकिन इसी के साथ, उन्होंने खुद स्वीकार किया कि अब उनकी बैटिंग में पहली जैसी चपलता नहीं है और स्ट्राइक रोटेट करने में उनकी फुर्ती कुछ कम हुई है।
गौरतलब है कि, 5 मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में 91 गेंदों पर 80 रन बनाने वाले धोनी ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 154 रन की बड़ी साझेदारी की। इसके चलते ही भारत ने 286 रन के बड़े टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  INDvsENG 5th Test : इंग्लैंड की पहली पारी 477 रन पर सिमटी

मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में धोनी ने कहा, ‘मैंने लंबे समय तक निचले क्रम में बल्लेबाजी की है। करीब 200 पारियां मैंने निचले क्रम में ही खेली हैं। लेकिन, अब मैं महसूस कर रहा हूं कि पिच के बीच दौड़ने की मेरी क्षमता कम हो रही है। इसलिए मैंने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी का फैसला लिया और दूसरे खिलाड़ियों को फिनिशिंग का चांस दिया।’

इसे भी पढ़िए :  शायद आपको विश्वास न हो लेकिन धोनी की वजह से मिली बांग्लादेश से जीत !