भारत आज मना रहा है ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’, PM ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

0

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन के दिन मनया जाता है। दुनियाभर में हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह ने भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन के दिन यानी 29 अगस्त को हर साल भारत राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलिंपिक से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल

इसी दिन खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति पुरस्कारों से नवाज़ते हैं। इनमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और तेनजिंग नार्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्रमुख हैं। इस मौके पर खेलों में खिलाड़ियों के साथ पसीना बहाने वाले कोचों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा सभी सरकारी स्कूल और शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय खेल  दिवस के मौके पर अना सालाना खेल समारोह यानी एनुअल स्पोर्ट्स कॉप्टिशन आयोजित करते हैं। पंजाब में तो इस दिन को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  संजू सैमसन के पिता को मिली थी दंगल के आमिर जैसी सजा, अब बेटे ने जड़ा IPL 2017 का पहला शतक

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 अगस्त को दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वो खेल भावना और देशभक्ति का बेहतरीन उदाहरण हैं। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 23वें एपिसोड में कहा कि 29 अगस्त को भारत के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और चाहता हूं कि आप सब उनके योगदान को याद रखें। पीएम ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल भावना और देशभक्ति का सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने भारत को तीन ओलंपिक खेलों, 1928, 1932, 1936 में हॉकी में स्वर्ण पदक दिलवाया।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान ने ऐसे जीता हारी हुई बाजी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला