रिकॉर्डधारी कोहली का एक और रिकॉर्ड, टेस्ट में पहला दोहरा शतक लगाया

0
North Sound : India's captain Virat Kohli celebrates after he scored a century during day one of thei first cricket Test match against West Indies at the Sir Vivian Richards Stadium in North Sound, Antigua,

नई दिल्ली: भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ऐसे पहले कप्तान हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर अपने पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाया है। कोहली का यह पहला दोहरा शतक भी है। यह दोहरा शतक उन्होंने 281 गंदों पर पूरे किया। एंटीगा टेस्ट में पहले दिन 143 रनों का पारी खेलने वाले विराट ने दूसरे दिन भी अपनी एकाग्रता को बनाए रखा। अश्विन के साथ विराट ने रनगति को गिरने नहीं दिया और बड़ी आसानी से विंडीज़ गेंदबाज़ों का समना किया।
इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 169 रन था जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ ऑस्ट्रेलिया में बनाया था। अब कोहली विदेशी धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद अजरुद्दीन के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 192 रनों की पारी को पीछे छोड़ा।

इसे भी पढ़िए :  धर्मशाला टेस्ट: विराट कोहली बाहर, उमेश ने दिलाई भारत को पहली सफलता

वहीं वेस्टइंडीज़ की ज़मीन पर दोहरा शतक लगाने वाले विराट पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर, दिलीप सारदेसाई, नजोत सिंह सिद्दू और वसीम जाफर ने वेस्टइंडीज़ में दोहरा शतक बनाया था।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी पहला सेमीफाइनल: इंग्लैंड का दूसरा झटका, बेयरस्टॉ 43 रन बनाकर आउट

कप्तानी के दबाव ने विराट के खेल को और निखार दिया है। विराट 200 रन बनाने वाले पांचवे भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट से पहले मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करते हुए भारत के लिए दोहरे शतक बनाए थे। विराट विदेशी ज़मीन पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान हैं।

इसे भी पढ़िए :  धोनी का 300वां वनडे मैच को कोहली ने इस तरह से बनाया यादगार