नोटबंदी पर विराट कोहली की बात सुनकर रह जाएंगे हैरान, बताया- पुराने नोटों का क्या करेंगे

0
कप्तान

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए इसे देश के राजनीतिक इतिहास का महानतम कदम बताया।

इसे भी पढ़िए :  बचपन की दोस्त संग शादी के बंधन में बंधे लियोनेल मेसी, समारोह में शामिल हुए कई दिग्गज फुटबॉलर

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा, ‘मेरे लिए यह अब तक भारतीय राजनीति के इतिहास का महानतम कदम है जो मैंने देखा है। मैं इससे बेहद प्रभावित हूं। यह अविश्वसनीय है।’

इसे भी पढ़िए :  नोट बदलवाने वालों की उंगली पर स्याही लगाने के फैसले का सोशल मीडिया जमकर उड़ा मज़ाक

इन नोटों के अब वैध मुद्रा नहीं रहने के बाद कोहली ने कहा कि वह अब इन पर अपने ऑटोग्राफ देकर प्रशंसकों के बीच बांट सकते हैं। कोहली ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘राजकोट में होटल के बिल देते हुए मैंने पुराने पैसे निकाले। मैं भूल गया कि अब ये किसी काम के नहीं है। असल में मैं इन पर हस्ताक्षर करके लोगों को दे सकता था। ये अब बेकार हैं।’

इसे भी पढ़िए :  जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया को हरा 15 साल बाद फाइनल में पहुंचा भारत