आज होगा आईपीएल-2017 का आगाज, हैदराबाद का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु

0
आईपीएल-2017
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आईपीएल-2017 के पहले मैच में बुधवार को पिछली बार के उपविजेता RCB (रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु) का चैंपियन सनराइजर्स से मुकाबला बुधवार को है। हैदराबाद में खेले जाने वाले इस मैच में RCB टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरेगी। बेंगलुरु की टीम के लिए एक और परेशानी भी है कि न सिर्फ कोहली बल्कि टीम के कई और स्टार खिलाड़ी भी चोटिल होने के कारण बाहर हैं।

इसे भी पढ़िए :  पत्नी संग तस्वीर पर भद्दे कमेंट करने वालो को शमी ने दिया ये जवाब

विराट कोहली कंधे में चोट लगने के कारण टीम से बाहर है। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन करेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ए. बी. डिविलियर्स भी पीठ दर्द के कारण शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ टेस्ट सीरीज और उससे पहले इंग्लैंड की टीम के साथ हुए मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले के. एल. राहुल भी टीम से बाहर रहेंगे। राहुल भी कंधे की चोट से परेशान हैं। युवा खिलाड़ी सरफराज खान पैर में चोट लगने के कारण बाहर हैं।

इसे भी पढ़िए :  डोपिंग विवाद के चलते रूस की वेटलिफ्टर टीम पर भी लगा बैन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse