ICC टेस्ट रैंकिंग में अश्विन-जाडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, 42 साल बाद आया यह मुकाम

0
टेस्ट रैंकिंग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जाडेजा ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपनी फिरकी में फंसाकर मैच जिताने वाले जाडेजा को पहली बार गेंदबाजों की सूची में दूसरा स्थान मिला है। रविचंद्रन अश्विन पहले से ही टॉप पोजिशन पर काबिज हैं।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नै टेस्ट में जीत के साथ ही विराट के वीरों ने बना डाले इतने सारे रिकार्ड

अब तक सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब बॉलर्स रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर दो भारतीय रहे हैं। इसे पहले 1974 में लेफ्टि आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी और लेग स्पिनर भगवत चंद्रशेखर ने पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया था।

इसे भी पढ़िए :  टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन ने तोड़ा इस महान गेंदबाज का रिकॉर्ड

जाडेजा ने गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, जेम्स एंडरसन, डेल स्टेन और रंगना हेराथ को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। जाडेजा ऑलराउंड रैंकिंग में भी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में भी अश्विन का नाम सबसे ऊपर है।

इसे भी पढ़िए :  BCCI ने राज्यों से कहा- IPL के भविष्य का फैसला सदस्यों पर छोड़ा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse