कबड्डी वर्ल्ड कप 2016: भारत और ईरान के बीच खिताबी भिड़ंत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसी तरह भारत ने 2010 के एशियाई खेलों में भी ईरान को ही हराया था। भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने थाईलैंड के साथ हुए मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,’हमने फाइनल की तैयारी पहले ही कर ली है। ईरान या फिर कोरिया कोई भी फाइनल में पहुंचता, हम उसके खिलाफ एक तरह की रणनीति के साथ मैट पर उतरते। हमारा लक्ष्य विश्व कप है और हम इसके काफी करीब हैं। हम अब कोई चूक नहीं करना चाहेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  देखिए बेटी जिवा के साथ मस्ती करते कैप्टन कूल माही का वीडियो

इस विश्व कप में पाकिस्तान की गैरमौजूदगी और बांग्लादेश के खराब खेल के कारण ईरान ही खिताब का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार बना रहा और इसे सच साबित करते हुए फाइनल में पहुच गया है। ग्रुप स्तर पर पोलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हारने वाले ईरान को हालांकि सेमीफाइनल में कोरिया से काफी कड़ी टक्कर मिली। कोरियाई टीम सही मायने में एक सेमीफाइनलिस्ट की तरह खेली और यह जता दिया कि आने वाले समय में वह कबड्डी की शक्ति के रूप में उभरेगी।

इसे भी पढ़िए :  कनाडा के मिलोस राओनिच को हराकर दूसरी बार विम्बलडन चैंपियन बने मरे

फाइनल मैच को लेकर ईरानी कप्तान मिराज शेख ने कहा, ‘हम तैयार हैं। हम जानते थे कि सेमीफाइनल या फिर फाइनल में हमारा सामना भारत से होगा। कोरिया ने काफी अच्छा खेल दिखाया और भारत ने भी थाईलैंड को अपने अंदाज में बड़े अंतर से हराया। हम शनिवार को एक रोचक मुकाबले के लिए तैयार हैं।’

इसे भी पढ़िए :  लंबे समय बाद जर्मनी ने इटली को बड़े टूर्नामेंट में हराया
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse