चेपक में करुण नायर के बल्ले से बरसे रन, लगी कीर्तिमानों की झड़ी, देखिए आंकड़े

0
करुण नैयर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे करुण नैयर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच के चौथे दिल तिहरा शतक जड़ कर इतिहास रच दिया। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्‍ट शतक ही तिहरे शतक के रूप में बनाकर वेस्‍टइंडीज के महान बल्‍लेबाज सर गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सर सोबर्स ने भी अपनी पहली शतकीय पारी, तिहरे शतक के रूप में हासिल की थी। उन्‍होंने यह कारनामा साल 1958 में 21 वर्ष की उम्र में पाकिस्‍तान के खिलाफ किंग्स्टन में नाबाद 365 रन बनाकर किया था।

इसे भी पढ़िए :  तैराकी में माइकल फेलप्स की बादशाहत बरकरार, रियो ओलंपिक में जीता 20वां गोल्ड मेडल

इससे पहले करुण नैयर ने दोहरे शतक पर पहुंचते ही एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्‍होंने इस दौरान अपना पहला शतक ही दोहरे शतक के रूप में बनाने के दिलीप सरदेसाई के रिकॉर्ड की बराबरी की। दिलीप सरदेसाई (200*) ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ष 1965 में और विनोद कांबली (224)ने 1993 में इंग्‍लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नै टेस्ट: करुण नायर ने जड़ा तिहरा शतक, सहवाग के ग्रुप में हुए शामिल, भारत की लीड 282 रन की

अगले पेज पर चौथे दिन बने रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse