एंटीगा टेस्ट: भारत को 323 रन की बढ़त, वेस्टइंडीज 243 रन पर ढेर,

0

मोहम्मद शमी और उमेश यादव के कहर से भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 243 रन पर ढेर करके उसे फालोआन के लिये मजबूर किया। शमी ने 66 रन देकर चार विकेट झटके, तो वहीं उमेश यादव ने 41 रन देकर 4 विकेट लिए। भारत पहली पारी में 323 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर चुका है।

इससे पहले भारत ने कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक और रविचंद्रन अश्विन के 113 रनों की बदौलत आठ विकेट खोकर 566 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। शमी और यादव के अलावा लेग स्पिनर अमित मिश्रा भारत के तीसरे सफल गेंदबाज रहे। मिश्रा ने 43 रन देकर दो विकेट झटके।

इसे भी पढ़िए :  कोलकाता टेस्ट: पहले दिन टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर बनाए 239 रन

वहीं भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 44 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। ऑफ स्पिनर अश्विन ने भी 43 रन दिए पर विकेट लेने में कामयाब न हो सके। वेस्टइंडीज की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने 74 और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डोरिच ने नाबाद 57 रन बनाए। वेस्टइंडीज की पारी लंच से पहले ही लड़खड़ाना शुरू हो गई थी। जब शमी ने डेरेन ब्रावो को 11 रनों पर ही पवेलियन लौटा दिया। लंच के बाद शमी ने मलरेन सैमुअल्स और जेरमाइन ब्लैकवुड का विकेट लिया। इसके बाद उमेश यादव ने लगातार दो विकेट झटके।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर विराट कोहली की बात सुनकर रह जाएंगे हैरान, बताया- पुराने नोटों का क्या करेंगे

वेस्टइंडीज ने सुबह अपनी पारी एक विकेट पर 31 रन से आगे बढ़ाई और भारत को पहले घंटे के खेल में कोई सफलता नहीं मिलने दी। कोहली ने सुबह शमी और इशांत शर्मा से गेंदबाजी का आगाज करवाया था। उन्होंने यादव को पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी पर लगाया और फिर दूसरे छोर से मिश्रा को गेंद सौंपी। यह बदलाव सफल रहा और मिश्रा ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बिशू को आउट करके भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई।

इसे भी पढ़िए :  रिओ ओलम्पिक - जीत की खुशी में इस खिलाड़ी ने अपने कोच को ही पटक दिया

फॉलोऑन खेलने के लिए उतरी मेजबान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 13 ओवर में एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं और वह अब भी भारत से 302 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 566 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।