चीन में बारिश से अभी तक 225 लोगों की मौत, निवासियों का सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

0

दिल्ली: चीन में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अभी तक 225 लोग मारे गए हैं या फिर लापता हैं, वहीं हजारों की संख्या में गुस्साए निवासियों ने आपदा संबंधी चेतावनी देरी से मिलने और अप्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर विरोध प्रदर्शन किए।

तूफानी बारिश के कारण स्थानीय अधिकारियों ने करीब 3.10 लाख निवासियों को इस सप्ताह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। तूफान से मकान ध्वस्त हो गए हैं और भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  कोर्ट ने सुनाया फैसला: लड़की हिंदू हो या मुस्लिम, तैराकी सीखनी है तो पूल में तैरना होगा लड़कों के साथ

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की आज की खबर के अनुसार, उत्तरी चीन के हुबेई प्रांत में भारी बारिश और वष्रा जनित अन्य हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर इस सप्ताह 105 हो गयी है जबकि 104 अन्य लापता हैं।

इसे भी पढ़िए :  जापान में फूकुओका शहर के बीचो-बीच धंस गई सड़क

बाढ़ और बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के कारण 52,000 से ज्यादा मकान ध्वस्त हो गए हैं और 1.60 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

खबर के अनुसार, सात लाख हेक्टेयर भूमि में लगी फसलें बर्बाद हो गयी हैं और प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान 2.2 अरब डॉलर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा, उम्मीद है नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे दोनों देश के रिश्ते

प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा शिंगताई शहर प्रभावित है, जहां कम से कम 25 लोग मारे गए हैं और बच्चों सहित 13 लोग लापता हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सेना को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने और राहत कार्यों में मदद करने का निर्देश दिया है।