दोस्त से धोखा खाने के बाद भाजपा नेता ने किया सुसाइड

0

आजकल आत्यहत्या ही अंतिम सत्य बनता जा रहा है। कभी छात्र तो कभी बेरोजगार तो कभी किसान की आत्महत्या की खबरें आती रहती है। लेकिन आज का मामला अलग है। राजस्थान के जयपुर में सत्ताधारी पार्टी यानि कि भाजपा के नेता ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार सुबह होटल स्टॉफ के खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया दरवाजा खोलने पर अजय फंदे पर लटका हुआ मिला। आत्महत्या करने से पहले भाजपा नेता ने सुसाइड नोट लिखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सचिन पायलट को पोस्ट कर दिया था।
सुसाइड नोट में अपनी मौत का कारण दोस्तों का धोखा देना लिखा गया है। अपने व्यवसाय में अजय पुनिया ने अपने दोस्त विनोद जांगिड और संजय राणा को पार्टनर भी बना रखा था। इसी के चलते अजय पुनिया ने 2 साल पहले अपने पार्टनर विनोद जांगिड को 1 करोड रुपए दिए थे तो दूसरे पार्टनर संजय को 60 लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन अब दोनों ही पार्टनर उसके पैसे लौटा नहीं रहे थे, जिसके चलते वह परेशान रहता था।
बताया जा रहा है कि इसे से परेशान होकर अजय ने पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सचिन पायलट को सुसाइड नोट लिखकर पोस्ट किया और फिर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से रिहा, लालू को बताया सच्चा हमदर्द

सुसाइड नोट में साफ तौर पर लिखा है कि पुलिस ये सुसाइड नोट छिपाने की कोशिश ना करे उसने ये सुसाइड नोट की कॉपी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को भी भेज दी है।

इसे भी पढ़िए :  20 जुलाई को संसद का घेराव करेगी कांग्रेस

अपने सुसाइड नोट की शुरूआत में ही अजय ने लिखा है कि दोस्त दोस्त होता है लेकिन दोस्त से बड़ा दुश्मन कोई नही होता है। अपने दोस्तों की धोखेबाजी से ही वो सुसाइड कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सुनंदा पुष्कर केस: दिल्ली पुलिस को HC की फटकार, DCP को पेश होने का निर्देश

अजय के बड़े भाई ने इस मामले में सिन्धी कैम्प थाने पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।