दार्जिलिंग में मकान गिरने से 7 लोगों की मौत

0
प्रतिकात्मक तस्वीर

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक पुराना मकान गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घटना जाकिर हुसैन झुग्गी बस्ती की है।

जिलाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात मलबे से छह शव निकाले गए थे, जबकि एक व्यक्ति की रविवार तड़के अस्पताल में मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि आठ अन्य लोगों को बचाया गया है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ममता को 'बाल पकड़कर घसीटने' वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का माफी नामा

चार मंजिला यह इमारत शनिवार रात साढ़े 11 बजे गिर गयी थी। अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों के अलावा सेना को मदद के लिए बुलाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कैलाश विजयवर्गीय बोलें- नवजोत सिंह सिद्धू जैसों के आने-जाने से BJP को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

मलबे में किसी के भी फंसे होने की संभावना समाप्त होने के बाद बचाव कार्य बंद कर दिया गया है, लेकिन मलबा साफ किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ISIS मजबूत कर रहा है भारत में अपनी जड़ें, गुर्गों को दिए है सिर कलम करके दहशत फैलाने का आदेश