चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे महेंद्र सिंह धोनी?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

धोनी ने कहा कि टीम इंडिया का जिस तरह शेड्यूल है, उसमें कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘सौ फीसदी कुछ नहीं होता है, क्योंकि दो साल बहुत लंबा समय है। टीम इंडिया का जैसा शेड्यूल है, उतना खेलने के बाद आप थोड़े विंटेज कार जैसा बन जाते हैं। खुद का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। हां मैं आसानी से (2019 वर्ल्ड कप) उससे आगे जा सकता हूं।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को धूल चटा शहीदों को श्रद्धांजलि देगा ये भारतीय खिलाड़ी

इस वर्ष की शुरुआत में धोनी ने सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद सभी प्रारूपों के लिए विराट कोहली को कमान सौंप दी गई। धोनी के हाल के प्रदर्शन पर गौर करें, तो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शतक जड़ा था और टी-20 क्रिकेट में भी अपनी पहली फिफ्टी लगाई थी। धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड को अपनी कप्तानी में सेमीफाइनल तक ले जाने में सफल रहे।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी: टीम इंडिया को झटका, प्रैक्टिस सेशन में नहीं आए युवराज सिंह, 4 जून को पाक से पहला मैच
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse