IPL 2017: सनराइजर्स हैदराबाद की पहली हार, मुंबई ने 3 विकेट से हराया

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सनराइजर्स की सलामी जोड़ी धवन (48) और कप्तान डेविड वार्नर (49) ने बड़े स्कोर की नींव रख दी थी, लेकिन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज खास नहीं कर सके और नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। वार्नर और धवन ने 10.2 ओवरों में टीम का स्कोर 81 रनों तक पहुंचा दिया था। इस मजबूत साझेदारी को मुंबई के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने तोड़ा। उन्होंने वार्नर को पवेलियन भेजा। यहां से मुंबई के गेंदबाज सनराइजर्स पर हावी हो गए।हरभजन ने ही हुड्डा (9) को पोलार्ड के हाथों कैच करा सनराइजर्स को दूसरा झटका दिया। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे धवन दो रन से चूक गए और मिशेल मैक्लेघन की फुलटॉस पर अपने विकेट उखड़वा बैठे। युवराज सिंह (5) को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाते हुए सनराइजर्स को चौथा झटका दिया। बेन कटिंग ने मध्य में जरूर 10 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर सनराइजर्स के बड़े स्कोर की उम्मीद जगाई, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन यार्कर फेंक उनकी गिल्लियां बिखेर कटिग को पवेलियन भेज दिया।

इसे भी पढ़िए :  धोनी बोले, 'मैं पुरानी शराब की तरह, वक्त के साथ बेहतर होता जा रहा हूं'

अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे विजय शंकर (1) सिर्फ दो गेंदों का सामना कर सके। लसिथ मलिंगा ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह ने अंतिम ओवर में नमन ओझा (9) को पोलार्ड के हाथों सीमारेखा पर कैच करा उनकी पारी समाप्त की। इसी ओवर में उन्होंने राशिद खान (2) को आउट कर अपना तीसरा विकेट हासिल किया। मुंबई की तरफ से बुमराह को तीन, हरभजन को दो, मलिंगा, मैक्लेघन और हार्दिक को एक-एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़िए :  IPL 2017: पांडया ब्रदर्स के जबरदस्त खेल के बदौलत मुंबई ने नाइट राइडर्स को दी पटखनी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse