‘लालू की प्रॉपर्टी के पेपर नीतीश के सहयोगी ने दिए’

0
प्रेम कुमार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार विधान सभा में नेता विपक्ष और भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा है कि जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी लोग ही भाजपा नेताओं को राजद अध्यक्ष लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि उनका खुलासा किया जा सके। न्यूज 18 के मुताबिक प्रेम कुमार ने कहा है कि मीडिया के लोग के अलावा लालू की पार्टी राजद और कांग्रेस के नेता भी लालू यादव के खिलाफ डॉक्यूमेंट मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राजद के कई नेता भाजपा नेताओं के लगातार संपर्क में हैं।

इसे भी पढ़िए :  NDA में JDU के शामिल होने से खफा शरद-लालू समर्थकों ने, सीएम आवास के सामने जमकर मचाया उत्पात

प्रेम कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में राज्य में मिट्टी घोटाला, जमीन घोटाला सामने आया है जिसमें लालू यादव का परिवार शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं वजहों से बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने लालू परिवार के सदस्यों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर क्या वजह है कि अखबारों में विज्ञापन तो आ रहे हैं लेकिन उनमें से मुख्यमंत्री की तस्वीर गायह है जबकि पहले के सभी विज्ञापनों में ऐसा होता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन मामले पर जदयू राजद में उठापटक जारी, जदयू ने कहा- मर्यादा में रहे राजद नेता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse