उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा मे भी मनचलों की आएगी आफत, ऑपरेशन दुर्गा शुरू

0
ऑपरेशन दुर्गा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वाड से प्रभावित हो कर अब हरियाणा मे खट्टर सरकार ने भी मनचलों के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू कर दिया है ,इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन दुर्गा रखा गया है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए उत्तर प्रदेश मे एंटी रोमियो की शुरुवात की गई थी और अब हरियाणा मे भी महिलाओं को बेधड़क परेशान करने वालों की खैर नहीं है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो पर सख्त कार्यवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत पहले ही दिन अलग-अलग जगहों से 72 असामाजिक तत्वों को महिलाओं को छेड़ते या उनपर फब्तियां कसते पकड़ा गया। ऑपरेशन दुर्गा की कमान मुख्यमंत्री के फ्लाइंग स्क्वॉड के हाथ में दी गई है। राज्य में 24 टीमें सक्रिय की गईं हैं। इनमें 9 महिला सब इंस्पेक्टर, 14 महिला एएसआई, 6 महिला हेड कॉन्स्टेबल और 13 महिला कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  2 बजे की 5 बड़ी खबरें, सबसे बड़ी खबरों के साथ..जरूर देखिए देश का सबसे छोटा न्यूज़ बुलेटिन

इन टीमों ने सार्वजनिक स्थानों से ऐसे लोगों को मौके पर पकड़ा जो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे या फब्तियां कस रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, पकड़ में आए लोग महिला पुलिसकर्मियों के पैर छूते हुए और कान पकड़ कर माफी मांगते देखे गए। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘मजनुओं’ को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की 24 टीमें तैयार की गई हैं। इनके सहयोग के लिए प्रत्येक जिले में अन्य पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया। इन टीमों ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को मौके पर ही काबू करके स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता अशोक प्रधान पर रेप का केस दर्ज

ऑपरेशन दुर्गा के बारे में अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं ऐसे तत्वों से परेशान थीं और पिछले काफी समय से इस बारे में शिकायतें मिल रही थी। सबसे पहले सभी जिलों में ऐसी जगहों की पहचान की गई जहां आवारा किस्म के लड़के महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणियां करते हुए या फिर पीछा करते हुए अक्सर देखे जाते हैं। आमतौर पर यह देखने में आया है कि स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन या कोचिंग सेंटर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को ऐसे शरारती तत्वों का सामना करना पड़ता है। कुल 72 असामाजिक तत्वों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि राज्य सरकार ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले क्राइम से निपटने के लिए हर जिले में महिला पुलिस स्टेशन खोल दिए हैं, इसके बावजूद महिलाएं थानों में जाकर रिपोर्ट करने से बचती हैं।

इसे भी पढ़िए :  दर-दर भटकने को मजबूर रेप पीड़िता CM योगी से मांग रही इंसाफ, वीडियो में सुनिए दर्दनाक दास्तां