विनोद खन्ना की हालत नहीं देख पा रहे इरफ़ान खान, कहा-‘ज़रूरत पड़ी तो करूंगा अंगदान’

0
विनोद खन्ना
फाइल फोटो

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना को पिछले शुक्रवार को डिहाइड्रेशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी बीच मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में विनोद खन्ना की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें विनोद खन्ना बेहद दुबले-पतले और कमजोर नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर जहां उनके लाखों-करोड़ों फैन्स परेशान हैं वहीं अभिनेता इरफ़ान खान भी बेहद दुखी हैं।

इसे भी पढ़िए :  नितिन गड़करी के बयान से 'आहत' हैं मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख, पढ़िये- क्या कहा?

इस तस्वीर को देखकर इरफ़ान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह विनोद खन्ना को अंगदान करने के लिए भी तैयार हैं।उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि विनोद खन्ना साहब जितनी जल्दी हो सके ठीक हो जाएं,अगर मेरी कोई जरूरत पड़ी या फिर अंग देना पड़ा तो मैं उन्हें अंगदान करने को तैयार हूं, मेरे लिए विनोद खन्ना बहुत मयाने रखते हैं वो अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक रहे हैं। इरफान ने कहा कि मुझे उनकी फोटो देखकर बहुत बुरा महसूस हो रहा है,मैं उन्हें इस हाल में नहीं देख सकता। ऊपरवाले से दुआ करता हूं कि उनकी सेहत में जल्द सुधार हो।

इसे भी पढ़िए :  गोपी बहु ने सीरियल के सेट पर शराब पीकर किया तमाशा!

विनोद खन्ना की तबीयत पिछले काफी वक्त से नासाज़ है। इसी वजह से बीते शुक्रवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां कई डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार विनोद खन्ना की तबीयत का जायजा लेने खुद देर रात सलमान खान अस्पताल पहुंचे। सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी विनोद खन्ना से मिलने गए। फिलहाल विनोद खन्ना के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  फ्रेंच फिल्म में 22 किसिंग सीन को लेकर नर्वस हो रही हैं राखी सावंत!