MCD चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, ‘आप’ के एक और विधायक हुए BJP में शामिल

0
आप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

MCD चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, बवाना से आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश BJP में शामिल हो गए हैं। वेद प्रकाश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ”मैं किसी लालच में BJP में नहीं आया, साफ-सुथरी राजनीति करने आया हूं, दिल्ली में हर जगह रिश्वत चल रही है, नाकाम और बड़बोले लोगों में फंस गया हूं। अभी मेरे पास तीन साल का समय है, मैं BJP में कोई पद नहीं लूंगा और पीएम मोदी की नीति से जुड़कर काम करूंगा और चाहूंगा की पीएम मोदी का आशीर्वाद मिलता रहे, मैं विधानसभा से इस्तीफा देने जा रहा हूं।”

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ रैली में विपक्ष पर मोदी का वार, एक पार्टी को बेटे की, दूसरी को पैसों की चिंता और तीसरी अपने ही परिवार में उलझी

 

वेद प्रकाश ने यह भी कहा कि पार्टी में 30-35 और विधायक हैं, जो बहुत परेशान हैं। पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों ने घेर रखा है, जो उन्हें कानों में बता दिया जाता है, वे यकीन कर लेते हैं, केजरीवाल को नहीं पता कि क्या चल रहा है,वह सिर्फ यही देखते हैं कि पीएम मोदी को और उप राज्यपाल को कैसे बदनाम किया जाए, आज तक जो भी काम हुआ है क्या उसे प्रोपर तरीके से ऊपर भेजा गया। सिर्फ यही नहीं चलेगा कि वे काम नहीं करने देते, हम भी तो ठीक होने चाहिए,दिल्ली का हर आदमी ठगा हुआ महसूस कर रहा है, मैं जाली खेल दिखाने वालों में फंस गया था।

इसे भी पढ़िए :  मोदी कैबिनेट में फेरबदल पर नीतीश बोले, हमें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी  की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse