शाहिद अफरीदी की दरियादिली: दुबई में बंद पाकिस्तानी अपराधियों के लिए उठा रहे हैं ये बड़े कदम

0
अफरीदी

पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। चाहे बात हो उनकी धुआंधार बल्लेबाजी की या फिर विवादित बयानों की..अक्सर पाकिस्तान के इस क्रिकेट खिलाड़ी का नाम सुर्खियों में छाया रहता है। इस बार फिर शाहिद अफारीदी ने कुछ ऐसा करने का ऐलान किया है जिसके चलते उनका नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। आफरीदी ने ये फैसला किया है कि वो दुबई की जेलों में छोटे मोटे अपराधों के लिए बंद अपने देश के 25 कैदियों को छुड़ाएंगे और इसके लिए वे 21 हजार डॉलर भी देंगे।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर सहवाग के ट्वीट पर आया शाहिद अफरीदी का जवाब

शाहिद अफरीदी की ये दरियादिली वाकई चौंकाने वाली है। दुबई पुलिस ने कहा है कि शाहिद आफरीदी जब इन कैदियों का जुर्माना भर देंगे, उसके बाद पाकिस्तान के 25 कैदियों को दुबई की जेलों से छोड़ दिया जाएगा। दुबई पुलिस ने बताया कि ये पेशकश खुद आफरीदी ने की है जिसपर विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जावेद मियांदाद ने उगली आग, कहा- मोदी नहीं जानते वो किस कौम को ललकार रहे हैं

इन 25 कैदियों की रिहाई के लिए दुबई में 80000 दरहम यानी करीब (21,781 डॉलर) का खर्च आएगा। अफरीदी ये खर्चा देने को भी तैयार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आफरीदी ने दुबई पुलिस से कहा है कि और कैदियों की मदद के लिए अगली बार दो लाख दरहम का भुगतान करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत को धमकाया, कहा... (देखें वीडियो)

गौरतलब है कि ये सभी 25 कैदी किसी छोटे-मोटे आरोपों के कारण दुबई की जेल में बंद हैं।