जापान के जिम्नास्टिक स्टार को पोकेमोन खेलना पड़ा महंगा, फोन की बिल आया हजारों डॉलर में

0

दिल्ली
जापान के जिम्नास्टिक स्टार कोहेई उचिमुरा के तब होश उड़ गये जब ओलंपिक के लिये रियो पहुंचने के बाद पोकेमोन गो की लत के कारण उनके फोन का बिल हजारों डालर में पहुंच गया। मौजूदा ओलंपिक और विश्व आलराउंड चैंपियन उचिमुरा ब्राजील पहुंचने के बाद अपने स्मार्टफोन में पोकेमोन गो खेलने में व्यस्त हो गये। लेकिन तब उनके होश ठिकाने लग गये जबकि उन्हें पता चला कि उनका बिल 500,000 येन (पांच हजार डालर) आ गया है। असल में उनके पास विदेशों में डाटा उपयोग करने के लिये फ्लैट रेट की सुविधा नहीं थी। क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार छह बार के विश्व चैंपियन के मुंह से निकला, ‘‘पांच लाख येन। ’’ उनके साथी केंजो शिराइ ने कहा कि बिल देखने के बाद उचिमुरा के होशोहवाश खो बैठे थे। उन्होंने कहा, ‘‘उस दिन खाना खाते समय वह निर्जीव सा लग रहा था। ’’ उचिमुरा ने अपनी फोन कंपनी से संपर्क किया और अपने मामले में नरमी बरतने का आग्रह किया। फोन कंपनी मान गयी और उचिमुरा को अब केवल 3000 येन का ही भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  धोनी की दर्दनाक लवस्टोरी पढ़कर, शायद रो पड़ेंगे आप !