टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन ने तोड़ा इस महान गेंदबाज का रिकॉर्ड

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक साल में सबसे ज्यादा बार पचास विकेट लेने के मामले में अश्विन, कपिल देव के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कपिल देव ने 1979 ओर 1983 में टेस्ट मैचों में 50 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किया था। भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999, 2004 और 2006 में 50 या उससे ज्यादा विकेट लेकर तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं। हरभजन सिंह ने भी साल 2001, 2002 और 2008 में 50 या उससे ज्यादा विकेट लिया था और इस मामले में कुंबले के बराबर हैं।

इसे भी पढ़िए :  ये हैं विराट कोहली के फेवरेट कोच? सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को बता गए हैं अपनी पसंद

इसके साथ ही अश्विन टेस्ट मैच की एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले (35), हरभजन सिंह (25), कपिल देव (23) के बाद चौथे स्थान पर आ गए हैं। अश्विन ने टेसट मैचों में अबतक 22 बार पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किया है। इसके साथ ही अश्विन ने टेस्ट मैचों में 22 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेकर वकार युनुस, मैल्कम मॉर्शल, कर्टली एम्ब्रोस और कर्टनी वाल्श की बराबरी कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  रियो पैरालंपिक: पदक विजेताओं को कुल 90 लाख रुपये इनाम देगी केंद्र सरकार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse