चीन ओपन सुपरसीरीज के फाइनल में चीनी दीवार तोड़ेंगी पीवी सिंधू?

0
पीवी सिंधू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर हैं और उन्होंने कोरिया की सुंग जी ह्युन को हराकर 700000 डॉलर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सातवीं वरीय सिंधू ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए छठी वरीय जी ह्युन को एक घंटे और 24 मिनट चले मुकाबले में 11-21 23-21 21-19 से हराया। जी ह्युन के खिलाफ नौ मैचों में सिंधू की यह छठी जीत है। विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधू फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार आठवीं वरीय सुन यू से भिड़ेंगी। सिंधू की शुरुआत काफी खराब रही और पहले गेम में वह विरोधी खिलाड़ी का कोई टक्कर नहीं दे पाई। जी ह्युन ने 5-1 की बढ़त बनाई और फिर इसमें लगातार इजाफा करते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया।

इसे भी पढ़िए :  जिम्बाब्वे टी-20 फाइनल मैच आज, जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे धोनी के धुरंधर

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की। एक समय 7-7 पर स्कोर बराबर था लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने 11-7 की बढ़त बना ली। सिंधू ने स्कोर बराबर किया लेकिन जी ह्युन ने 20-17 के स्कोर पर तीन मैच प्वॉइंट हासिल किए। सिंधू ने तीनों मैच प्वॉइंट बचाए। उन्हें गेम प्वॉइंट मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी। सिंधू ने हालांकि इसके बाद एक और गेम प्वॉइंट हासिल किया और फिर स्मैश के साथ दूसरा गेम जीत लिया। निर्णायक गेम में सिंधू की शुरुआत खराब रही। वह 3-7 से पिछड़ी लेकिन 10-9 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। सिंधू ने इसके बाद स्कोर 20-18 तक पहुंचाया। जी ह्युन ने एक मैच प्वॉइंट बचाया लेकिन सिंधू ने शानदार क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ गेम और मैच जीत लिया।

इसे भी पढ़िए :  शिवनारायण चंद्रपॉल ने बेटे के साथ मिलकर बनाया रेकॉर्ड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse