हांगकांग ओपन: पीवी सिंधु को फाइनल में ताइवन की ताई जु यिंग ने 21-17 से हराया

0
पीवी सिंधू

ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू की लगातार महिला एकल खिताब जीतने की तमन्ना अधूरी रह गयी। उन्हें रविवार (27 नवंबर) को हांगकांग सुपर सीरीज फाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से सीधे गेम में हारकर उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। सिंधू को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21 17-21 से पराजय मिली। जु यिंग के लिये यह मैच बदला चुकता करने जैसा था जो हाल में सिंधू से रियो ओलंपिक खेलों में हारी थी। अब चीनी ताइपे की खिलाड़ी का इस भारतीय के खिलाफ जीत का रिकार्ड 5 . 3 है। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और चौथी वरीय जु यिंग पहले मैच से ही बढ़त बनाये थी और वह बेहतर खेल दिखाते हुए 18 . 11 से आगे चल रही थी। यिंग ने बढ़त को कायम रखते हुए शुरूआती गेम बिना किसी परेशानी के अपने नाम कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  चीन ओपन सुपरसीरीज के फाइनल में चीनी दीवार तोड़ेंगी पीवी सिंधू?

दूसरे गेम में सिंधु ने थोड़ा दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन एक बार फिर वह जु यिंग के स्ट्रोक प्ले की रेंज और रफ्तार के आगे जूझती दिखी। जु यिंग ने अपनी कलाई का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अपने शाट पर नियंत्रण रखा। हालांकि सिंधू ने इस गेम को आसानी से विपक्षी खिलाड़ी के नाम नहीं करने दिया और उसने 10 – 10 की बराबरी हासिल की।

इसे भी पढ़िए :  जिम्मेदारी बढ़ गई है, मुझे और कड़ी मेहनत करने की जरूरत: सिंधु

सिंधू ने चुनौती पेश करते हुए जब 11 . 10 से बढ़त बनायी, तब जु यिंग एक स्मैश को बाहर गिरा बैठीं। लेकिन जू यिंग ने बराबरी हासिल करते ही ब्रेक के बाद बढ़त बना ली। दो और अंक तक इस भारतीय खिलाड़ी का हार नहीं मानने का जज्बा दिखा लेकिन विपक्षी खिलाड़ी ने इसके बाद उसे आगे नहीं बढ़ने दिया और दूसरा गेम अपने नाम किया।

इसे भी पढ़िए :  पीवी सिंधु, साक्षी मलिक, दीपा कर्मकार और जीतू राय को मिला खेल रत्‍न पुरस्‍कार