रियो पैरालंपिक में भारतीयों का दबदबा, थांगावेलू ने जीता गोल्ड, वरुण भाटी को मिला कांस्य

0
रियो पैराओलिंपिक

रियो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारत ने इतिहास रचा है, हाई जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक पर कब्ज़ा जमाया है, ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया है तो वहीं, वरुण सिंह भाटी ने 1.86 मीटर कूद कर इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक से घर लौट रहीं महिला हॉकी खिलड़ियों को ट्रेन में फर्श पर बैठकर करना पड़ा सफर

भाषा की खबर के अनुसार, मरियप्‍पन थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता, जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजकोट टेस्ट के लिए BCCI को फंड ट्रांसफर की अनुमति: सुप्रीम कोर्ट

दोनों भारतीय खिलाडि़यों ने रियो पैरालंपिक में गोल्ड और कांस्‍य पदक जीतकर करोड़ों हिंदुस्तानियों को झूमने का मौका दे दिया है। जबकि रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रेवी को मिला. उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़िए :  सिल्वर लेकर स्वदेश लौटीं सिंधू का जोरदार स्वागत, संग सेल्‍फी खिंचाने की लगी होड़

थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरालंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है।