वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हुए श्रीकांत, अब सबकी निगाहें सिंधु और साइना पर

0
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हुए श्रीकांत

भारत के शटलर श्रीकांत को वर्ल्ड नंबर-1 दक्षिण कोरिया के सोन वान हो के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिस कारण वे विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए है। वर्ल्ड नंबर-10 सोन वान ने श्रीकांत को 21-14, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला 48 मिनट तक चला। श्रीकांत अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान क्रिकेट पर अफरीदी के कड़वे बोल, 'पाक में टैलेंट की कमी'

पहले गेम में वह शुरू से ही दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के सामने जूझते दिखे और अपने विपक्षी खिलाड़ी से वह हर मौके पर पीछे रहे। दूसरे गेम में हालांकि उन्होंने कुछ चुनौती जरूर पेश की, लेकिन यह उन्हें मुकाबला नहीं जिता सकी।

इसे भी पढ़िए :  हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई यूवी और हेजल की शादी, तस्वीरों मे देखिये किन हस्तियों ने की शिरकत

अब महिला वर्ग में भारत की उम्मीदें वर्ल्ड नंबर-4 पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ( वर्ल्ड नंबर-16) पर है। सिंधु का सामना चीन की सुन यू (वर्ल्ड नंबर-6) से होगा, जबकि साइना स्कॉटलैंड की वर्ल्ड नंबर-31 क्रिस्टी गिलमोर से होगी।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई टेस्ट बना इतिहास: विराट-जयंत ने अपनी पारी के दौरान बना डाले इतने सारे रिकार्ड

Click here to read more>>
Source: aaj tak