हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले माल्का जब अपने कर्ज चुनाने में नाकाम हो गए तो उन्होंने भारत से भाग जाने में ही भलाई समझी। और बिना किसी को बताए माल्या विदेश भाग गए। जिसके बाद इनके माथे पर भगौड़े का टैग लग गया। हालांकि माल्का को लेकर भारत में बड़ी-बड़ी अटकले लगाई जा रही हैं। लेकिन देश का ये नंबर वन भगौड़ा विदेश में ठाठ से रह रहा है। आज शुक्रवार को माल्का पहली बार पब्लिकली कैमरे के सामने आ रहे हैं।
17 बैंको से 9000 करोड़ रुपए का लोन लेकर भारत के भगोड़े बने बिजनेसमैन विजय माल्या शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर नजर आने वाले है। माल्या कल यूनाइटेड किंगडम में तब पब्लिकली दिखाई देंगे जब वह फॉर्मूला वन ब्रिटिश ग्रांड प्रीमियर से पहले होने वाले टीम के प्रमुखों के प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
माल्या मार्च से ही ब्रिटेन में हैं और उन्हें भारत में मनी लांड्रिग के मामले में एक विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। भारत में बैठे लेनदार भी किंगफिशर एयरलाइंस से अपनी बकाया राशि वसूलने के इंतजार में है। सत्र का यह पहला मौका होगा जब फोर्स इंडिया के प्रमुख माल्या संवावददाता सम्मेलन में नजर आएंगे।