विराट कोहली बने गायक, ए.आर. रहमान के साथ मिलाई ताल

0

अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से पूरे विश्व में धाक जमाने वाले विराट कोहली अब जल्द ही गाते हुए नज़र आएंगे। विराट इंडियन फ़ुटसल लीग के ब्रैंड अंबेसडर हैं और शुक्रवार को विराट कोहली ऑस्कर विनर म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रहमान के स्टूडियो में इस लीग के टाइटल ट्रैक को गाने पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी ख़ुद विराट ने ट्वीट कर दी है। विराट ने ट्विटर पर एआर रहमान के स्टूडियो में गाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। आपको बता दें कि 9 या 10 जुलाई को टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के दौरे के लिए रवाना होगी।

इसे भी पढ़िए :  Live INDvENG 4th Test : विराट कोहली ने ठोका तीसरा दोहरा शतक