युवी की वापसी और धोनी के कप्तानी छोड़ने पर योगराज सिंह का माही पर तीखा बयान

0
योगराज सिंह

एमएस धोनी के वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने और युवराज सिंह की वापसी पर योगराज सिंह ने एक बार फिर से पुराना राग अलापते हुए माही को लेकर फिर कड़वी से बात बोली है। बता दें, इससे पहले भी वो कई बार युवराज सिंह के टीम से बाहर होने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  धोनी का ये वीडियो हो रहा है वायरल, जानें क्यों

महाराष्ट्रा टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक योगराज सिंह ने कहा है कि युवराज भारतीय टीम में इसलिए वापसी कर सके क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। उन्होंने अपनी पुरानी बात को याद दिलाते हुए कहा, मैने पहले भी कहा था युवराज की टीम में वापसी तब तक नहीं हो सकती जब तक महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में टीम का नेतृत्व रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  पुणे वनडे LIVE: टीम इंडिया की खराब शुरुआत, 13 रन पर गिरा पहला विकेट, धवन 1 रन बनाकर आउट

भले ही योगराज सिंह धोनी के कप्तानी से हटने और युवराज की टीम में वापसी के तार जोड़ रहे हो। लेकिन बेटे युवराज सिंह को महेंद्र सिंह धोनी से कोई शिकायत नहीं है। युवराज ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले का स्वागत करते हुए कप्तान के तौर पर उनकी सफलता को अतुलनीय बताया था। और कहा था, हमने धोनी की कप्तानी में टी20 विश्वकप जीता, वनडे विश्वकप जीता, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की, टेस्ट में नंबर एक टीम बने। एक कप्तान के तौर पर धोनी ने जो सफलता अर्जित की है इससे पहले शायद ही किसी दूसरे कप्तान ने ऐसी सफलता पायी हो।

इसे भी पढ़िए :  युवराज ने लगाया तिहरा शतक