युवराज ने लगाया तिहरा शतक

0
युवराज
फोटो साभार

बर्मिंघम। भारत के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने टीम इंडिया के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ उतरने के साथ ही करियर में 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में ही अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले युवराज ने अपना 300 वां मैच चैंपियंस ट्रॉफी में ही खेला। युवराज यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 19वें और भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  टैक्स चोरी के आरोप में सानिया मिर्जा के खिलाफ समन जारी, भरना पड़ सकता है 20 लाख का जुर्माना

17 वर्षां के अपने शानदार करियर में युवराज ने इससे पहले तक 299 मैचों में 8,622 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 111 विकेट लिए हैं और 93 कैच लपके हैं।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए: किसने नरसिंह यादव के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

वनडे में युवराज से आगे शान पोलक (303), अरविंद डी सिल्वा (308), सौरभ गांगुली (311), चामिंडा वास (322), स्टीव वॉ (325), जैक्स कैलिस ( 328), तिलकरत्ने दिलशान (330), मोहम्मद अजहरूद्दीन (334), राहुल द्रविड़ (344), मुथैया मुरलीधरन (350), वसीम अकरम (356), रिकी पोंटिंग (375), इंजमाम उल हक (378), शाहिद आफरीदी (398), कुमार संगकारा (404), सनत जयसूर्या (445), माहेला जयवर्धने (448) और सचिन तेंदुलकर (463) हैं।

इसे भी पढ़िए :  योगेश्वर पर सहवाग का मजेदार ट्वीट, नेहरा को भी लिया लपेटे में