बिहार में नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, बनाई 11000 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

0
मानव श्रृंखला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार में नशे के खिलाफ बनी सबसे लंबी मानव श्रृंखला। इस 11 हजार 290 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक ह्यूमन चेन में सभी पार्टियों के नेताओं के साथ सीएम नीतीश और लालू भी हुए शामिल हुए।

ये दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस मुहिल में सारी पार्टियों के नेता एक साथ आए। इसमें जेडीयू और आरजेडी के अलावा बीजेपी भी शामिल हुई।

इसे भी पढ़िए :  विदेशी जहाज से पकड़ी 3500 करोड़ रुपये की हेरोइन

इस मानव चेन की लंबाई 11 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा बताई जा रही है। इसकी निगरानी ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए की गई। खबर है कि इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हुए। 6 हेलीकॉप्टर और 38 ड्रोन से इस पर नजर रखी गई।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ का प्रकोप जारी

इसी बीच समस्तीपुर में मानव श्रृंखला के कतार में खड़े 8 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए। गंभीर हालात में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक छात्र मनीष कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। रोहतास जिले में भी 4 बच्चे बेहोश हो गए। इसके अलावा मानव श्रृंखला के चलते यूपी से जुड़े चंदौली सहित‌ कई जनपदों में बिहार जाने वाली गाड़ियों को रोका गया।

इसे भी पढ़िए :  घाटी में अमन की आस! 49 दिन बाद अनंतनाग से हटा कर्फ्यू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse