68 दिनों तक व्रत रखने वाली जैन किशोरी की मौत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आराधना के दादा मेनकचंद समधारिया ने कहा, ‘हम कुछ नहीं छिपाते हैं, सबको पता था कि आराधना व्रत रख रही है। लोग आते थे और उसके साथ सेल्फी लेते थे, जबकि अब कुछ लोग उसे 68 दिन तक भूखा रखने के लिए हमारे ऊपर उंगली उठा रहे हैं।’ जैन समाज के लोगों का कहना है कि व्रत का यह नियम व्यस्क लोगों के लिए बना है और पता नहीं कैसे एक बच्ची को इसकी इजाजत दे दी गई।

इसे भी पढ़िए :  केरल के बाद अब कर्नाटक में आरएसएस कार्यकर्ता की हुई हत्या, हमलावर फरार

आराधना के परिवार को जानने वाले लोगों का कहना है कि उसने पहले भी इसी तरह 41 दिनों का व्रत रखा था। आराधना का परिवार जूलरी का व्यापार करता है और सिकंदराबाद के पोट बाजार इलाके में उनकी दुकान है। इलाके की चाइल्ड राइट्स असोसिएशन ने आराधना के परिवार पर तुरंत कार्रवाई की मांग के साथ उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़िए :  इस अमेरिकी नागरिक के पास से मिले चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 29,288 वीडियो और तस्वीरें
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse