शर्मनाक! सेक्स, वीडियो और ब्लैकमेलिंग की सनसनीखेज़ वारदात, जिसे पढ़कर दहल उठेगा आपका दिल

0
सेक्स
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

22 साल की लड़की और 45 साल का शख्स, पहली नज़र में आपको लगेगा कि ये दोनों रिश्ते में बाप-बेटी होंगे लेकिन नहीं। यहां एक अधेड़ उम्र का वहशी शख्स है और एक 22 साल की मासूम लड़की…जो पिछले आठ महीने से इस वहशी इंसान की हवस का शिकार हो रही थी।

वारदात आर्थिक राजधानी मुंबई की है। जहां रद्दी का काम करने वाले एक शख्स ने इतनी शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया कि सुनने वाले की भी रूह कांप उठी। खुलासा हुआ है कि ये अधेड़ शख्स पिछले आठ महीने से इस लड़की को अपनी दरिंदगी का शिकार बना रहा था। शकूर खान नाम के इस शख्स ने ना सिर्फ एक बेगुनाह लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाई बल्कि उसके साथ कुर्कम करते वक्त मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो भी बना डाला। पिछले कई महीनों से ये हैवान इसी वीडियो के दम पर लड़की से ब्लैकमेलिंग कर… उसके जिस्म को नोंच रहा था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरियों को मिला मसूरी छोड़कर जाने का अल्टिमेटम, वजह हैरान करने वाला है

इस गंभीर पाप को अंजाम देने के बाद भी जब इस दरिंदे का मन नहीं भरा तो इसने उस लड़की की हंसती-खेलती जिंदगी में एक और आग लगा दी। और इसके भविष्य को भी बर्बाद कर डाला। दरअसल लड़की की शादी कहीं तय हो गई थी। लेकिन इसे लगा कि कहीं वो लड़की शादी करके हमेशा के लिए इसके हाथ से ना निकल जाए। इसी डर से इसने एक और साजिश का तानाबाना बुना..और लड़की के मंगेतर को उसके साथ हुए बलात्कार की वीडियो भेज दी।

इसे भी पढ़िए :  आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने की नक्सली साजिश नाकाम, बरामद किया भारी विस्फोटक

आखिरकार वहीं हुआ..जो नहीं होना चाहिए था। लड़की के मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। लेकिन अब इस हैवान के गुनाहों का अंत आ चुका था। बेचारी लड़की भला कब तक चुप रहकर इसके सितह सहती। ये उसकी खुशियों को तिल-तिल कर उजाड़ता रहा और वो इसके गुनाहों की बलि चढ़ती रही। पर कहते हैं कि पाप का घड़ा एक दिन फूटता जरूर है….

इसे भी पढ़िए :  बंगाल में डेंगू का प्रकोप, अब तक 23 मरे और 5,000 से अधिक प्रभावित

आगे की कहानी पढ़ने के लिए अगले स्लाइड पर क्लिक करें –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse