बिहार में शिक्षा के नाम पर मज़ाक बने 56 और स्कूल-कॉलेजों की मान्यता रद्द

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की संबद्धता रद्द किए जाने का निर्णय लिया गया है उन्हें संबद्धता तो प्रदान की गई पर उन्हें पत्र निर्गत नहीं हुआ था। इनकी जांच किए जाने पर पाया गया कि वे संबद्धता के निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करते हैं। किशोर ने बताया कि इसके अलावा मधेपुरा स्थित एक महाविद्यालय के संबद्धता पत्र प्राप्त होने के पूर्व ही छात्र-छात्राओं का नामांकन कर लिए जाने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  टूट सकता है शशिकला के सीएम बनने का सपना, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ़्ते करेगा फैसला

भाषा की खबर के अनुसार, उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इंटर परीक्षा टॉपर्स घोटाले के बाद पिछले दो वर्षों के दौरान बीएसइबी के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद द्वारा संबद्धता प्रदान किए गए प्रदेश के 31 जिलों के कुल 212 विद्यालय एवं महाविद्यालयों की संबद्धता की जांच 18 मानक शर्तो पर कराई जा रही है। इन 212 विद्यालय एवं महाविद्यालयों में से 177 की जांच पूरी कर ली गई है जिनमें से 144 की अब तक संबद्धता निलंबित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सतलज-यमुना नहर: अमरिंदर ने दिया इस्तीफा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse