कांग्रेस से निकाली गईं दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला आज होंगी BJP में शामिल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बरखा ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से भी की थी। हालांकि, उनकी शिकायत के बाद भी अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस वजह से नाराज होकर बरखा ने दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

इसे भी पढ़िए :  ‘गलती का एहसास कराने के लिए दयाशंकर को दी गाली’- मायावती

बता दें कि इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मंगलवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन उसके बाद बरखा शुक्ला का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आस-पास उड़ान भरने पर प्रतिबंध
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse