Use your ← → (arrow) keys to browse

अमरिंदर और कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने नीतीश से पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि बिहार की सत्तारूढ़ नीतीश सरकार में कांग्रेस भी एक घटक दल है। पंजाब में इसी साल विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
इसे भी पढ़िए : हरियाणा: जाट आंदोलन की चिंगारी, मंगाई गईं सेना की 56 कंपनियां, सरकार और पुलिस भी अलर्ट
राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल को इस चुनाव में कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रही है। वहीं आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही है। पंजाब के अलावा यूपी, गोवा, मणिपुर उत्तराखंड में भी चुनाव होने वाले हैं। वहीं बुधवार 4 जनवरी को चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। पंजाब में मतदान 4 फरवरी को होंगा।
Use your ← → (arrow) keys to browse































































