15 साल के लड़के को मिली मौत की सजा, गुनाह बस इतना….

0

15 साल के एक दलित लड़के को दूसरी जाति की लड़की से रिलेशनशिप रखने की वजह से मंगलवार रात को पीट पीटकर मार डाला गया। पुलिस का कहना है कि स्वपनिल सोनावाने की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वह ओबीसी समुदाय की जाति से ताल्लुक रखने वाली लड़की से रिलेशनशिप में था। पुलिस ने बुधवार को लड़की के रिश्तेदारों और दोस्तों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। लड़की को भिवंडी में बालगृह में भेज दिया गया।

नवी मुंबई पुलिस कमीश्नर हेमंत नगराले ने बताया, ‘लड़के के परिजनों का दावा है कि लड़की उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है। लड़की के पेरेंट्स, दो भाई और भाईयों के दोस्त और एक रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।’ लड़की की पहचान गुप्त रखने के लिए आरोपियों के नाम नहीं बताए गए। लड़के के पिता शाहजी के मुताबिक, सोमवार शाम को स्वपनिल को लड़की के भाई ने कॉल करके फोन और पैनड्राइव के साथ नीचे बुलाया। स्वपनिल जैसे ही नीचे उतरा तो कुछ लोग उसे ले गए और उसकी पिटाई की। उसके बाद उसे नेरूल पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

शाहजी का कहना है कि थाने में लड़की के पिता भी मौजूद थे। पुलिस ने स्वपनिल को लड़की से दोबारा से नहीं मिलने के लिए चेताया था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़की का परिवार उसका फोन और पैनड्राइव भी ले गए ताकि उनकी रिलेशनशिप के सारे सबूत मिटाए जा सकें।
पुलिस कमीश्नर ने मामले में कोताही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड़ कर दिया। स्वपनिल की हत्या से पहले शाहजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। शाहजी जब थाने में थे तो उनकी बेटी का कॉल आया। उसने बताया कि उनके घर पर कुछ लोग आए हुए हैं। शाहजी ने बताया, ‘जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि 15-20 लोग वहां हैं। जिसमें लड़की का भाई भी शामिल था। वे मेरा इंतजार कर रहे थे। मैं उनसे मिला तो लड़की के भाई ने बताया कि आपका बेटा और मेरी बहन दोनों कक्षा आठ तक रिलेशनशिप में है। पहले उन्होंने मुझे धमकाया। इसके बाद कहा कि आप हमारे घर पर आ जाईए, मामले को सुलझा लेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  प्रशासन से इजाजत ना मिलने के बावजूद सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी

साथ ही शाहजी ने बताया, ‘जब मैं उनके घर पहुंचा तो लड़की का पिता मुझे और मेरे बेटे को गालियां देने लगा। मुझे और मेरे बेटे को थप्पड़ मारे गए। पिता ने अपनी बेटी को बुलाया और मेरे बेटे से कहा कि माफी मांगो और उसे बहन बोलो। मेरे बेटे का अपमान किया गया और कहा गया कि वह लड़की के पैरो में गिरे। हालांकि, उसने यह भी किया। लेकिन लड़की के पिता ने उसे फिर मारा। वह बहुत डर गया और घर से बाहर भाग गया। चार-पांच लोग उसके पीछे भागे और उसे चौक पर ही मारा।’

इसे भी पढ़िए :  डेरा प्रमुख राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आज

एक अधिकारी ने बताया, ‘स्वपनिल को प्राइवेट पार्ट्स और छाती में चोट लगी थी। पहली नजर में सामने आ रहा है कि वह और उसके पिता ने घर से भागने की कोशिश की तो लोगों ने उनका पीछा करके उन्हें पीटा। उसके सिर में भी चोट थी। वह सड़क पर ही खून से लथपथ पड़ा रहा। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’