सीबीआई ने मारा बैंक में छापा, 266 करोड़ रुपये बरामद

0
सीबीआई

मल्लापुरम : केरल के मल्लापुरम में सीबीआई ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध कालाधन पकड़ा है। जिला के को-ऑपरेटिव बैंक में मारे गए छापे में सीबीआई ने 266 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। सीबीआई का कहना है कि जो भी पैसे जमा हुए हैं उनके लिए वैध कागजातों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी कैबिनेट का फैसला: बदल जाएगा मुगलसराय स्टेशन का नाम, पढ़िए-क्या होगा नया नाम ?

इसके साथ ही जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। वह यह कि नोटबंदी की घोषणा के बाद नवंबर की 10 से 14 तारीख के बीच में भारी मात्रा में पैसा जमा करवाया गया है। पैसों को लेकर कोई कागजात उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, अभी जांच चल रही है कि यह कालाधन है या कुछ और।

इसे भी पढ़िए :  गुड़गांव गैंगरेप: दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की आपबीती सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सीबीआई ने बैंक अधिकारियों से बैंक के सभी खातों की जानकारी मांगी है। बैंक ने आरबीआई की गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया है। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जो भी लोग पैसे लेकर आए और यहां जमा किया, उन सबकी पूरी जानकारी मांगी गई है।

इसे भी पढ़िए :  जाते-जाते केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा गए नजीब जंग, AAP के खिलाफ सीबीआई को सौंपे 7 मामले, केस दर्ज