नोटबंदी ने ‘कालेधन से ज्यादा अर्थव्यवस्था को रोका’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अखिलेश

मुख्यमंत्री के हरी झंडी दिखाने के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर से सिंगार नगर स्टेशन के बीच ट्रायल शुरू हो गया। इस ट्रेन की चालक महिलाएं थीं। मेट्रो का ट्रायल पहले ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया के बीच में होगा, लेकिन पहले दिन यह सिंगार नगर तक ही चलेगी। इसके बाद दूसरे दिन से यह मवैया तक जाएगी। एक जनवरी, 2017 से चारबाग तक ट्रायल रन होगा।

इसे भी पढ़िए :  ‘पहले हमला नहीं करने की परमाणु नीति से भारत का दुनिया में बढ़ा कद’

लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया के ट्रैक पर मेट्रो का परीक्षण किया गया। अब तक मेट्रो को कुल 15 घंटे चलाया जा चुका है। यह तकनीकी परीक्षण में पूरी तरह सफल रही, जिसके बाद एलएमआरसी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से इसके लोकार्पण कराने की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू किया था।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: BJP अबतक 371 उम्मीदवारों का कर चुकी है एलान, लेकिन एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को नहीं मिली जगह

अमौसी से चारबाग तक बने आठ मेट्रो स्टेशनों के बीच 65 छोटी बसें भी चलाई जाएंगी। हर मेट्रो स्टेशन से छह से आठ सिटी बसों को जोड़ा जाएगा। बसों का संचालन मेट्रो रेल के समय सारणी के अनुसार होगा। फीडर सिटी बसों का संचालन दुब्बगा सिटी बस डिपो से किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आज रात 12 बजे से पुराने नोट पूरी तरह बंद, सिर्फ बैंक में होंगे जमा और कहीं नहीं
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse