बरेली में लगे विवादित पोस्टर: ‘यूपी में अब है BJP की सरकार, मुसलमानों गांव छोड़ो’

0
बरेली

उत्तरप्रदेश में बीजेपी के प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद..अभी सरकार का शपथ ग्रहण भी नही हुआ और उत्तर प्रदेश के बरेली के पास एक गांव में कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। बातया जा रहा है कि इस पोस्टर में लिखा है कि अब जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई है, तो उत्तर प्रदेश के हिंदुओं को मुस्लिमों के साथ वही करना चाहिए जो कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: हुक्का बार होंगे बैन, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार बरेली में यह पोस्टर बीजेपी की यूपी में महाविजय के अगले दिन ही लग गए थे। पोस्टर में कहा गया है कि गांव में रहने वाले मुस्लिमों को इस साल के आखिर तक गांव छोड़ देना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  पाक और सलमान पर जमकर बरसे साक्षी महाराज, देखें वीडियो

हालांकि पुलिस के द्वारा कई पोस्टरों को हटा दिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ पोस्टर लगे हुए हैं। गांव वालों ने कहा कि उन्होंने इन पोस्टरों के बारे में बिल्कुल आइडिया नहीं है कि ये किसने लगाये हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आने वाले दिनों में ऐसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  नोएडा: इंजीनियर अंजली राठौड की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये बताई मर्डर की वजह