मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल पर चलेगा मुकदमा, कोर्ट ने तय किए आरोप

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मामले की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मंशा बीजेपी सांसद की मानहानि करने की कतई नहीं थी, जैसा की बिधूड़ी दावा कर रहे हैं। बता दें कि बिधूड़ी की शिकायत के आधार पर केजरीवाल इससे पहले भी अदालत में पेश हुए थे। तब कोर्ट ने आठ जुलाई को पेशी और 10,000 रुपये का निजी मुचलका जमा करने के बाद केजरीवाल को जमानत दे दी थी।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: दरोगा को BJP सांसद की धमकी, औकात में रहने की दी नसीहत

बिधूड़ी का दावा है कि इस इंटरव्‍यू के दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं और दिल्‍ली पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, जो सच नहीं है। बिधूड़ी ने कहा था कि उनके खिलाफ कोई भी मामला लंबित नहीं है और केजरीवाल ने ऐसा कहकर उनकी मानहानि की थी।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: योगी सरकार में खुलेआम शराब पीते पकड़े गए यूपी पुलिस के जवान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse