आखिर क्यों उस शख्स ने किया था महिला पर 24 बार चाकू से वार, पढ़िए पूरी खबर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बेवफाई बनी करूणा की हत्या का कारण

पता चला है कि कुछ समय से करुणा ने सुरेंद्र से दूरियां बना ली थी। यह भी कहा जा रहा था कि सुरेंद्र ने करुणा की एक न्यूड फोटो देखी, जो उसने किसी और लड़के को भेजी थी। इसके साथ ही उसने किसी और लड़के के साथ करुणा का फेसबुक चैट भी पढ़ लिया था। इसी बात से सुरेंद्र का गुस्सा बढ़ गया था। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र ने मंगलवार की सुबह करुणा को जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। यहां पर करुणा पहुंची  लेकिन वहां पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसके बाद करुणा वहां से वापस चली गई।

इसे भी पढ़िए :  15 साल के लड़के को मिली मौत की सजा, गुनाह बस इतना....

झगड़े के दौरान सुरेंद्र बुरी तरह नाराज हो गया था। जिसके बाद उसके मन में करुणा की हत्या की बात आई थी। इसी दौरान सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर करुणा से आगे निकल गया। इसके बाद बुराड़ी के लेबर चौक पहुंच गया और वहां उसने करुणा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। यह पूरी वारदात चौराहे के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद खुद सुरेन्द्र ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी।

इसे भी पढ़िए :  पहली बार एकसाथ रैली कर सकते हैं अखिलेश यादव और मायावती
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse