दिल्ली महिला आयोग ने ‘आप’ MLA मनोज कुमार का केस दिल्ली पुलिस को भेजा

0

दिल्ली महिला आयोग ने विधायक मनोज कुमार और उनकी पत्नी के बीच चल रहे घरेलू हिंसा के केस को दिल्ली पुलिस के पास आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया है। अब इस केस को दिल्ली पुलिस देखेगी।

इसे भी पढ़िए :  आज़ादी के बाद भी कई सालों तक गणतंत्र दिवस ना मनाने वाली RSS का फरमान, ‘इस बार दिल्ली के हर मोहल्ले में फहराओ तिरंगा’

शनिवार 30 जुलाई को विधायक मनोज कुमार के केस में दिल्ली महिला आयोग में तीसरी तारीख थी। जिसमें विधायक और उनकी पत्नी पेश हुए थे। दिल्ली महिला आयोग ने दोनों की काउंसलिंग की, जिसके बाद इस केस को दिल्ली पुलिस के पास भेजने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़िए :  लालकिले में मिला विस्फोटक और कारतूस, फायर बिग्रेड और सेना की टीम मौके पर पहुंची

आयोग ने कानूनी प्रक्रिया के तहत इस केस को दिल्ली पुलिस के पास भेज दिया। इससे पहले विधायक मनोज कुमार दो बार 18 जुलाई और 23 जुलाई को भी आयोग में सुनवाई के लिए आए थे।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन, अपोलो ने किया खंडन