Use your ← → (arrow) keys to browse
लुटियंस दिल्ली में यह अब तक की सबसे बड़ी प्रापर्टी डील है। इससे पहले गत वर्ष सितंबर महीने में पृथ्वीराज रोड पर शाही एक्सपोर्ट के हरीश आहूजा ने 2650 स्क्वायर मीटर के एक प्लॉट पर निर्मित 836 स्क्वायर मीटर का बंगला 173 करोड़ रुपये में खरीदा था। एनडीएमसी अधिकारियों की मानें तो गत वर्ष कई संपत्तियां बिकी थी। जिनमें डाबर समूह के चैयरमैन ने 160 करोड़ का बंगला तथा एस्सल समूह के चैयरमैन सुभाष चंद्रा ने भगवानदास रोड पर 304 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी। लेकिन वर्ष 2016 में अब तक लुटियंस दिल्ली में कोई बड़ी डील नहीं हुई है।
एनडीएमसी अधिकारियों की मानें तो लुटियंस बंगलो जोन 3000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें स्थित करीब एक हजार बंगलों में 70 फीसद निजी है। बाकि में मंत्रियों और अधिकारियों को रहने के लिए बंगला अलॉट किया गया है।
इसे भी पढ़िए : आयकर विभाग की छापेमारी में वकील के पास से मिला 125 करोड़ कैश, कहां से आई ये अथाह दौलत?
–
Use your ← → (arrow) keys to browse































































