भारत की राह चला पाकिस्तान, बंद किया सबसे बड़ा नोट

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारत में नोटबंदी लागू होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने भी वहां के सबसे बड़े नोट को बैन करने का फैसला लिया है। इस संबंध में पाक संसद सीनेट ने सोमवार(19 दिसंबर) को 5000 (पांच हजार) रुपये का नोट बंद करने का प्रस्ताव पारित कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा, उम्मीद है नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे दोनों देश के रिश्ते

मुस्लिम लीग के सीनेटर उस्मान सैफुल्लाह खान ने उच्च सदन में इस प्रस्ताव को पेश किया था। जिसे पूर्ण बहुमत से पास कर दिया गया। हालांकि पाकिस्तान में यह नोटबंदी 3 से 5 साल में चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने का प्रस्ताव है। पाक सरकार ने काले धन पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया है।

इसे भी पढ़िए :  साबरी ब्रदर्स के अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस प्रस्ताव में कहा गया है कि 5 हजार रुपए के नोट वापस लिए जाने से बैंक खातों के इस्तेमाल को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा, समानांतर कालेधन को भी खत्म किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़िए :  कयामत का दिन तय!