रूस में आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसिया सतर्क

0
रूस

मॉस्को : रूस की फेडरल सिक्यॉरिटी सर्विस (FSB) के निदेशक ने कहा है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) रूस में आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकता है। समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने नेशनल ऐंटी-टेररिस्ट कमिटी (NC) की बैठक में उनके बयान के हवाले से कहा, ‘वर्तमान में मिल रही जानकारियों के मुताबिक मध्य-पूर्व में सक्रिय आतंकवादी समूहों के सरगना दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादी हमलों को अंजाम देना चाह रहे हैं, जिसमें रूस भी शामिल है।’

इसे भी पढ़िए :  चीन 2024 तक अंतरिक्ष स्टेशन वाला पहला देश बन जाएगा

उन्होंने कहा कि रूस में घुसपैठ करने के आतंकवादियों के प्रयासों को रोकने के लिए जरूरी है कि देश की सुरक्षा सेवाएं सीमावर्ती व्यवस्था को मजबूत करें और अतिरिक्त उपायों पर भी सतर्कता बरतें।

इसे भी पढ़िए :  ढाका आतंकी हमले में इस्तेमाल AK-22 बिहार में हुई थीं मॉडिफाई!