मुस्लिम महिला का हिजाब हटाकर जानवरों की तरह पीटा

0
मुस्लिम
प्रतीकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका में जबरन एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाए और उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का दावा है कि आरोपी ने ना केवल उसका हिजाब हटा दिया, बल्कि उसने उसे ‘जानवरों की तरह’ भी पीटा। सोमवार को हुई इसे नस्लीय नफरत की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। जिस समय महिला के साथ यह वाकया हुआ, उस समय वह प्रार्थना करके वापस घर जा रही थी। मिलवॉकी पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस में आतंकवादी हमला, 60 लोगों की मौत

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने कई बार अपने पैर से उसके सिर पर मारा। एक टेलिविजन चैनल से बात करते हुए पीड़िता ने बताया, ‘मुझे लगा कि मैं पक्का मर जाऊंगी।’ महिला को इस घटना में चोट भी आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अब उसे डिस्चार्ज कर दिया है। पीड़िता अपना नाम नहीं बताना चाहती थी। उसने कहा कि जब वह सड़क पर चल रही थी, उसी समय एक कार उसके पास आकर रुकी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके सिर से हिजाब हटाना चाहता था। महिला के मुताबिक, ‘उसने मुझसे हिजाब हटा लेने को कहा। मैंने उसका विरोध करने और उससे लड़ने की कोशिश की। मैंने कहा कि मेरे हिजाब मत हटाओ। इसके बाद उसने मुझे जमीन पर पटक दिया और मुझे जानवरों की तरह पीटने लगा। फिर उसने मुझे किनारे फेंक दिया और कई बार अपने पैरों से मेरे सिर पर चढ़ गया।’

इसे भी पढ़िए :  तालिबान ने फिर किया अफगानिस्तान में हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse