दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप, FIR दर्ज

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली महिला आयोग में कर्मचारियों की भर्ती के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को एक बार फिर डीसीडब्लू में जाकर दस्तावेजों की छानबीन की थी और आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से घंटों पूछताछ की थी।

आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर में एसीबी की छह सदस्यीय टीम पहुंची थी। टीम ने आयोग में हाल ही में भर्ती हुए कर्मचारियों को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से कई घंटे पूछताछ की। टीम ने कुछ दस्तावेज लिए और सवालों की एक लिस्ट भी दी।

इसे भी पढ़िए :  कल राष्ट्रपति से मिलेंगे कश्मीर के विपक्षी दल

गौरतलब है कि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसीबी यह कार्रवाई कर रही है। शिकायत में ये आरोप लगाया गया है कि स्वाति मालीवाल ने महिला आयोग में जरूरत से ज्यादा 85 लोग भर्ती किए। भर्ती करने में नियमों का पालन नहीं किया गया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक ममता का मार्च, मिला आप और शिवसेना का साथ

वहीं स्वाति मालीवाल का कहना है कि भर्ती नियमों के मुताबिक हुई है और यह कार्रवाई एक साजिश के तहत की जा रही है। यह दूसरा ऐसा मौका है जब इस मामले में एसीबी ने दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर में जाकर कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी का अधिकारियों पर डंडा,50 साल की उम्र में ही सुस्त अधिकारियों को किया जाएगा रिटायरमेंट
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse