काउंसलर की सुपारी देने वाले को थाइलैंड से भारत लाया गया, बीजेपी नेता का बेटा है आरोपी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

एटीएस को जब चंद्रेश के थाईलैंड में होने की जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन थाइलैंड पुलिस से संपर्क किया और चंद्रेश को थाइलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद गुजरात एटीएस की टीम चंद्रेश को लेने के लिए थाइलैंड रवाना हो गई। शुक्रवार को टीम आरोपी चंद्रेश को लेकर अहमदाबाद पहुंची। फिलहाल पुलिस चंद्रेश से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  दागी पुलिसवालों पर योगी सरकार का जबरदस्त एक्शन, इन अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि 13 जनवरी को बोरसद में दो अज्ञात बाइक सवारों ने निर्दलीय काउंसलर प्रज्ञेश पटेल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं। हमले में बुरी तरह घायल हो चुके प्रज्ञेश पटेल को राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल प्रज्ञेश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी खुद गैंगस्टर रवि पुजारी ने ली थी। एटीएस ने हमले के दोनों आरोपी शब्बीर मोमीन ओर घनश्याम को रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं पर बैन

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse